फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती: भुवनेश्वर प्लेइंग-11 में हो सकते हैं शामिल, वैभव-कुलदीप को मिलेगा मौका?

Sat, 17 Oct 2026 06:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

India vs West Indies T20 Playing 11 Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने 2002 से किसी भी प्रारूप में भारत को उसकी धरती पर नहीं हराया है। दोनों टीमों के लिए ये मैच सीरीज बचाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के आक्रामक प्रदर्शन को देखते हुए पांचवें टी20 में भारत को अपनी छिपी हुई बल्लेबाजी कमियों को दूर करना होगा। दोनों टीमों के बीच शनिवार को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। अब तक हुए चार मुकाबलों में रनों की बरसात ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कई कमियों को छुपा दिया है। दोनों टीमें फिलहाल सीरीज में दो-दो की बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है भारत के लिए चिंता का विषय
भारतीय टीम के लिए समस्याएं शीर्ष क्रम से शुरू होती हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं, लेकिन एक ओपनिंग जोड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन 29, 42, 7 और 60 रन का रहा है। हैदराबाद में हुई 60 रनों की साझेदारी भी थोड़ी भ्रामक थी, क्योंकि उसमें से 56 रन अकेले संजू ने बनाए थे, जबकि अभिषेक के खाते में केवल दो रन आए थे। जब यह साझेदारी टूटी, तो मध्य क्रम उस लय को आगे नहीं बढ़ा सका। हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि भारत ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव करेगा। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है। 

श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
मध्य क्रम ने किया है निराश
ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, जिससे इस सीरीज में भारतीय मध्य क्रम की धीरे-धीरे होती गिरावट उजागर होती है। अय्यर ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में 102 रन बनाए थे, लेकिन उनकी अगली तीन पारियों में केवल 40, 1 और 16 रन ही आए। इस मैच में हार से कप्तान के तौर पर अय्यर की छवि को भी झटका लग सकता है। आयरलैंड और इंग्लैंड से हारने के बाद जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को हराकर उन्होंने आत्मविश्वास हासिल किया। श्रेयस की कप्तानी को खतरा नहीं है लेकिन अनुभवी और आक्रामक विरोधी टीम के सामने उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल जरूर उठ सकते हैं। तीसरे नंबर पर ईशान ने 43, 37 और छह रन बनाए हैं। वहीं, धीर की पारियां 4, 10 और 0 की रही है। 

कुलदीप यादव - फोटो : ANI
क्या कुलदीप को मिलेगा मौका? 
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाती है। इस मैदान पर हालांकि अक्तूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली गई है। कुछ आईपीएल मैचों के अलावा यहां बड़े मैच भी नहीं खेले गए। ऐसे में भारत स्पिनर कुलदीप यादव को फिर टीम में लाया जा सकता है। तीसरे और चौथे मैच में बाहर रहे कुलदीप का अनुभव टीम के लिए कारगर साबित हो सकता है। वहीं पिछले मैच में कंधे की चोट का शिकार हुए अर्शदीप सिंह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।

प्रिंस यादव, मयंक यादव, धीर और रेड्डी कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके हैं। लिहाजा ऐसे में भुवनेश्वर का अनुभव काफी कारगर साबित होगा। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड 261 और 221 रन बना चुके हैं और सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष दो स्थानों पर हैं। भारत को इन दोनों को जल्दी आउट करना होगा जैसा इंदौर में तीसरे टी20 के दौरान किया था।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर/कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार। 
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला 17 अक्तूबर को खेला जाएगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें