फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर वनडे: हारिस रऊफ पर आईसीसी ने की कार्रवाई, एक डिमेरिट अंक भी मिला; इंग्लैंड टीम पर भी लगा जुर्माना

Wed, 28 Oct 2026 02:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

  • आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और इंग्लैंड टीम पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है।
  • इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान अनुचित व्यवहार के लिए रऊफ पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।
  • इंग्लैंड टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
विल जैक्स से भिड़े हारिस रऊफ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर रविवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के दौरान मैदान पर गलत व्यवहार के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड पर धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने पुष्टि की है कि रऊफ ने प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए अपने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो खेल की भावना के खिलाफ व्यवहार से संबंधित है।
विज्ञापन
Trending Videos

रऊफ को क्यों मिली सजा? 
इस सजा में एक आधिकारिक फटकार भी शामिल है। 24 महीने के समय में तीसरी बार गलती करने के कारण उनके पांच डिमेरिट प्वाइंट हो गए हैं। यह घटना रविवार को लाहौर में पाकिस्तान की पारी के आखिर में 46वां ओवर पूरा होने के बाद हुई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े राउफ ने वाइड की अपील की, जिसके बाद उनकी इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के साथ उनकी कहासुनी हो गई। पाकिस्तान के पेसर ने बहस के दौरान अपना बल्ला उठाया और अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद की चेतावनी के बावजूद बहस करते रहे। इसके बाद वह जैक्स की तरफ बढ़ते हुए अंपायर को धक्का दे बैठे।

क्या है इंग्लैंड पर कार्रवाई का कारण
इस बीच, इंग्लैंड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि वे निश्चित समय पर ओवर पूरा करने से तीन ओवर पीछे रह गए थे। यह जुर्माना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई टीम न्यूनतम ओवर-रेट की जरूरत से हर ओवर कम फेंकती है, तो खिलाड़ी की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रऊफ और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक दोनों ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो द्वारा लगाए गए आरोपों और सजाओं को मान लिया। उनके इस कबूलनामे का मतलब था कि फॉर्मल सुनवाई की जरूरत नहीं थी। ये आरोप मैदानी अंपायर राशिद रियाज और शरफुद्दौला, थर्ड अंपायर वेन नाइट्स और फोर्थ अंपायर नासिर हुसैन ने लगाए थे। यह डिसिप्लिनरी कार्रवाई एक करीबी मुकाबले के बाद हुई, जिसमें पाकिस्तान को एक नाटकीय जीत मिली। इंग्लैंड के दिए 242 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत हासिल की। शादाब खान ने नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। शादाब ने आखिरी विकेट के लिए रऊफ के साथ 89 रन की पार्टनरशिप की थी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें