फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला, मृत समझकर छोड़ गए आरोपी; तालाब किनारे लहूलुहान मिला

Sun, 06 Sep 2026 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

सिवनी चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वाही में एक युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले के बाद आरोपी युवक को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। देर रात युवक चर्चेड़ी तालाब के पास गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिला।
विज्ञापन
मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र की सिवनी चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वाही में एक युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले के बाद आरोपी युवक को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। देर रात युवक चर्चेड़ी तालाब के पास गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर से लगातार खून निकल रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मड़वाही निवासी गेंदलाल मरपच्ची ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब 4:30 बजे उनके बेटे गोविंद सिंह मरपच्ची को मोहल्ले का बीरेन्द्र कुमार बघेल ट्रैक्टर चलाने के नाम पर अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद रात करीब 1:30 बजे हेमलाल पोट्टाम ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि गोविंद चर्चेड़ी तालाब के पास घायल अवस्था में पड़ा है और उसके सिर से खून निकल रहा है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गोविंद को उपचार के लिए मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसका इलाज जिला अस्पताल और फिर बिलासपुर के प्रभा अस्पताल में कराते रहे।
विज्ञापन


इलाज के बाद जब गोविंद की हालत में सुधार हुआ और उसे होश आया, तब उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। गोविंद के अनुसार वह चर्चेड़ी तालाब के पास वाहन खड़ा कर वहां मौजूद था। इसी दौरान बीरेन्द्र कुमार ने उसे पांच मिनट रुकने की बात कही और वहां से चला गया। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मृत समझकर मौके से भागे हमलावर
पीड़ित के बयान के मुताबिक, हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद गोविंद काफी देर तक तालाब के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। देर रात स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मरवाही पुलिस ने परिजनों की शिकायत और पीड़ित के बयान के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल, संबंधित लोगों और पीड़ित के बयान के आधार पर हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे की वजह क्या थी और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें