भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा विनिर्माता संघ (इस्मा) ने कहा, अक्तूबर में शुरू हुए विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 107 चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है। देश में त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। भारत में चीनी की घरेलू मांग सालाना 280-285 लाख टन रहने का अनुमान है। संगठन ने चालू विपणन वर्ष के लिए कुल उत्पादन का अनुमान जारी नहीं किया है।
अगले महीने आईपीओ ला सकती है एंथ्रोपिक
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कंपनी एंथ्रोपिक अगले महीने अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। माना जा रहा है कि एंथ्रोपिक का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है। यह जून में स्पेसएक्स के 8,600 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड निर्गम को पीछे छोड़ सकता है।
टीसीपीएल का शुद्ध लाभ 15.65% बढ़ा
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तिंबर तिमाही में सालाना आधार पर 15.65 फीसदी बढ़कर 470.14 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू कारोबार में बिक्री मात्रा बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 406.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।