फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के चक्कर में आंटी ने खुद पर उड़ेली कोल्ड ड्रिंक, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Wed, 14 Oct 2026 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। अब एक आंटी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेलवे स्टेशन पर 2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक खुद पर उड़ेलती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने उन्हें समझाया। अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
पुनीत सुपरस्टार बनने निकलीं आंटी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक कई बार लोगों को ऐसी हरकतें करने पर मजबूर कर देता है, जिन्हें देखकर दूसरे लोग भी हैरान रह जाते हैं। कोई अजीबोगरीब काम करके लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करता है तो कोई वायरल होने के लिए खुद को ही परेशानी में डाल लेता है। अब एक आंटी का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है। इसमें वह रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें रेलवे अधिकारियों के सामने भी सफाई देनी पड़ी।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर आंटी ने खुद पर उड़ेली कोल्ड ड्रिंक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आंटी रेलवे स्टेशन पर 2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने रील बनाने का फैसला किया। इसके बाद आंटी बोतल का ढक्कन खोलती हैं और पूरी कोल्ड ड्रिंक अपने ऊपर उड़ेल लेती हैं। इस दौरान वह चिल्लाती और अजीब हरकतें करती भी नजर आती हैं।




लोगों को याद आया पुनीत सुपस्टार
आंटी की इस हरकत को देखकर लोगों को पुनीत सुपरस्टार की याद आ गई। सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार अपने अजीबोगरीब वीडियो और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आंटी का यह वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत करने से वहां गंदगी फैल सकती है और दूसरे यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


 रील वायरल हुई तो रेलवे अधिकारियों ने समझाया
वीडियो के साथ किए जा रहे दावों के मुताबिक रील वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले पर ध्यान दिया। इसके बाद अधिकारियों ने आंटी को समझाया और उनकी इस हरकत को लेकर सवाल किए। बताया जा रहा है कि आंटी ने माना कि वह सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहती थीं। उनका मकसद इस तरह के वीडियो बनाकर लोगों का ध्यान खींचना और पैसे कमाना था। हालांकि, इस मामले में रेलवे अधिकारियों की कार्रवाई और आंटी के बयान से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावों को पूरी तरह से पुष्ट जानकारी मानना सही नहीं होगा।

 यूजर्स बोले - क्यों आंटी, आ गया स्वाद?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आंटी को पुनीत सुपरस्टार बनने की चुल थी। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'क्यों आंटी, आ गया स्वाद?' एक अन्य यूजर ने कहा कि आंटी नई-नई आई हैं और लोगों का अटेंशन पाना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें