फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के इस जिले में फिर हाथियों का उत्पात: बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत व बच्चा घायल, किसानों को सता रही चिंता

Wed, 21 Oct 2026 04:34 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव में बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान की फसल को रौंद दिया और उनकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन
किशनगंज में हाथियो के उत्पाद से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव का है, जहां बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह दो हाथी अचानक गांव में घुस आए और खेतों में लगी धान की फसल को रौंदने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।

इसी दौरान हाथियों की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को तुरंत बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलताबाड़ी निवासी मोफीज आलम के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल दरनिया गांव का एक मासूम बच्चा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ खुशरू सिराज, बहादुरगंज थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

फॉरेस्ट अधिकारी का बयान

विज्ञापन

फॉरेस्ट अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिघलबैंक के धनतोला में भी हाथियों ने उत्पात मचाया था। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटा दिया है और हाथियों को ट्रैक कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों की जुटी भीड़।

 

किशनगंज में हाथियो के उत्पाद से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत और बच्चा घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें