फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारी: तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Oct 2026 04:40 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अभिनेता नाना पाटेकर को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने करीब तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर नाना पाटेकर का चेहरा उकेरा। इस सूक्ष्म कलाकृति को बनाने में करीब तीन घंटे लगे।
विज्ञापन
नाना पाटेकर के लिए मधुरेंद्र की खास कलाकारी, नन्हे से पत्ते पर उतार दिया ‘क्रांतिवीर’।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। इसी बीच बिहार के मुंगेर जिले के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला के जरिए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


मधुरेंद्र ने महज करीब तीन सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को कैनवास बनाकर उस पर नाना पाटेकर का चेहरा उकेरा। इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में उन्हें करीब तीन घंटे का समय लगा।

छोटे से पत्ते पर नाना पाटेकर के चेहरे की भाव-भंगिमा और पहचान को बेहद बारीकी से उकेरा गया है। कलाकृति के साथ उन्होंने ‘अलविदा क्रांतिवीर नाना पाटेकर’ संदेश भी अंकित किया है। प्राकृतिक वस्तुओं को कला का माध्यम बनाने के लिए पहचान रखने वाले मधुरेंद्र ने इस बार रेत या बड़े कैनवास के बजाय पीपल के पत्ते को श्रद्धांजलि का माध्यम बनाया।

'नाना पाटेकर ने अभिनय ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई'
मधुरेंद्र ने कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, संवाद अदायगी और विशिष्ट अंदाज से अलग पहचान बनाई। ‘क्रांतिवीर’ सहित कई फिल्मों में उनके यादगार अभिनय ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: शून्य नकद टैक्स दिखाने वाले 400 कारोबारी रडार पर, विभाग ने थमाए नोटिस; अब तक 17 लाख रुपये टैक्स जमा

उन्होंने कहा कि यह कलाकृति उनके लिए महज एक कलाकृति नहीं, बल्कि एक वरिष्ठ कलाकार के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है। लगभग तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर बनाई गई यह कलाकृति इस बात का प्रतीक है कि श्रद्धांजलि के लिए माध्यम बड़ा होना जरूरी नहीं, भाव बड़ा होना चाहिए।

नाना पाटेकर के लिए मधुरेंद्र की खास कलाकारी

 

नाना पाटेकर के लिए मधुरेंद्र की खास कलाकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें