फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchan Vastu Tips: किचन में नहीं रखनी चाहिए ऐसी 5 चीजें, नहीं तो होगी धन की बर्बादी और बढ़ेंगी मानसिक परेशानी

Sun, 28 Dec 2025 01:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु शास्त्र में किचन के स्थान को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। बहुत से लोग किचन में साफ-सफाई की चीजों को रख देते हैं। जिस वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन
रसोई वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kitchan Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। दिशा के अनुरूप ही हर एक चीज को रखने का खास नियम होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार आज हम आपको घर के रसोई में रखी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। वास्तु के अनुसार, रसोईघर में रखी चीजों का वहां पर रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति, मानसिक स्थिति, ऊर्जा और सुख-समृद्धि का विशेष महत्व होता है। रसोईघर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनसे नेगेटिव एनर्जी ज्यादा आकर्षित होती है जिससे धन हानि, मानसिक परेशानियां और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फौरन ही रसोई घर से ऐसी चीजों को तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए। 
विज्ञापन


साफ-सफाई का सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मंदिर के स्थान के बाद दूसरी सबसे पवित्र जगह किचन का स्थान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में किचन में कभी भी साफ-सफाई से संबंधित चीजों को नहीं रखना चाहिए। किचन में कभी भी झाड़ू या पोछा को नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्ण नाराज हो जाती हैं।

Vastu Tips: सप्ताह के इन दिनों पर नहीं करना चाहिए पैसों का लेन-देन, वास्तु में बताए गए हैं कुछ जरूरी नियम

दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में कभी भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। रसोईघर में दवाईयों को रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। इससे घर पर रहने वाले सदस्यों को मानसिक और शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


पुराने कागजात
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी रसोई घर में किसी भी तरह पुराने, फटे कागजात और दस्तावेज आदि को नहीं रखना चाहिए । इससे  घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहता है। इस कारण से भूलकर भी रसोई घर में किसी भी तरह का कोई भी समान आदि नहीं रखना चाहिए। 

Vastu Tips For Home: नए साल से पहले बाहर कर दें घर में पड़ी ये चीजें, वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा

कूड़े की बाल्टी
कई घरों में रसोई घर में बर्तन धोने की वाली जगहों पर कूड़ेदान को रखते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता है।। दरअसल सिंक जल तत्व से जुड़ा होता है और जल के देवता वरुण देव होते हैं। ऐसे जल तत्व वाले स्थान पर कूड़ेदान रखने से वरुण देव नाराज हो सकते हैं। 

खाली पुराने डिब्बे
कई लोगों की यह आदत होती है रसोई घर में पुराने खाला डिब्बों को रखने की आदत होती है। वास्तु में रसोई घर में मां अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है, ऐसे में खाली डिब्बों से घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें