{"_id":"6acb6def5dee5db4c203f5e9","slug":"video-snowfall-at-adi-kailash-pilgrims-disappointed-as-the-mountain-remains-hidden-from-view-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: आदि कैलाश में हुई बर्फबारी, पर्वत के दर्शन न होने से यात्री निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: आदि कैलाश में हुई बर्फबारी, पर्वत के दर्शन न होने से यात्री निराश
पिथौरागढ़ जिले में 14500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में शनिवार को भी ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी होने से कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं हुए इससे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं लगातार हो रही बर्फबारी से आदि कैलाश में तापमान माइनस दो से तीन डिग्री पहुंच गया है इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। टूर ऑपरेटर सोमित नबियाल ने बताया की आदि कैलाश में सुबह आठ बजे बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि उसके साथ यात्रा पर गए पंजाब के विनायक खन्ना और उनके 25 साथियों को आदि कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद मौसम खुलने से 100 से अधिक यात्रियों ने आदि कैलाश के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में अब भी तीन से चार फीट बर्फ जमा है। वहीं यात्रा से लौटे देहरादून के मयूरेश पाल, अखिलेश पाल और जतिन राणा ने कहा कि आदि कैलाश अद्भुत है। आदि कैलाश और ओम पर्वत के चारों ओर बर्फबारी का मनमोहक दृष्य देखने का सौभाग्य मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।