{"_id":"6aa921fa3fecc02d060e9e29","slug":"video-spelling-and-slogan-writing-competition-organized-at-gf-college-in-shahjahanpur-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में वर्तनी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, नीलेश ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में वर्तनी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, नीलेश ने पाया प्रथम स्थान
Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:16 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी सप्ताह के दूसरे दिन शुद्ध वर्तनी लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें नीलेश ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शुद्ध वर्तनी लेखन में एमएड द्वितीय वर्ष के नीलेश कुमार चौबे ने प्रथम, एमए प्रथम सेमेस्टर की सारिका मौर्या ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की अंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में नीलेश कुमार चौबे प्रथम, शिवांगी द्वितीय और अंशिका शर्मा तृतीय रहीं। एमए की मन्तशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खां ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि हिंदी आम आदमी की भाषा होने के साथ देश की एकता का सूत्र है। कार्यक्रम में प्रो. मोहम्मद साजिद खान, प्रो. मोहम्मद अरशद खान, डॉ. दरख्शां बी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।