Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Muzaffarnagar News
›
Case of rape of a teenage girl: All three accused arrested, two injured in an encounter; the victim had been raped while on her way to the temple dressed as Radha.
{"_id":"6a9dad476acafa9bb60a820c","slug":"video-case-of-rape-of-a-teenage-girl-all-three-accused-arrested-two-injured-in-an-encounter-the-victim-had-been-raped-while-on-her-way-to-the-temple-dressed-as-radha-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण: तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, राधा बनकर मंदिर जा रही किशोरी से किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण: तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, राधा बनकर मंदिर जा रही किशोरी से किया था दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में छपार पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के दोनों साथी सलमान व अव्वलीन रेता नंगला के जंगल में मुठभेड़ में घायल हुए है। उनसे दो तमंचे बरामद हुए है। तीनों आरोपी किशोरी को बुलाकर ले गए थे। नाबालिग पर दुष्कर्म करने का आरोप है। दरअसल छपार क्षेत्र में जन्माष्टमी की रात में एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही थी। रेता नंगला के जंगल में आरोपियों के छिपे होने की सूचना पर रविवार दोपहर छपार पुलिस पहुंंची तो आरोपियों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जांच अधिकारी मोहित सहरावत ने बताया कि किशोरी को नाबालिग ने घटना वाली रात मोबाइल से कॉल कर बुलाया था। वह अपने दोनों साथियों की मदद से किशोरी को अपने घर ले गया। अन्य दोनों आरोपी चले गए थे। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी घटना के षडयंत्र में शामिल थे। दोनों घायलों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।