{"_id":"6acc9e1277c2c1730808ea21","slug":"fire-caused-by-gas-leak-cylinder-explodes-in-lakhimpur-kheri-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गैस लीक होने से लगी आग, फटा सिलिंडर, गृहस्थी का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गैस लीक होने से लगी आग, फटा सिलिंडर, गृहस्थी का सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी एक घर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे चाय बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे गैस सिलिंडर फट गया। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घर में रह रहे बुजुर्ग दंपती ने भागकर अपनी जान बचाई।
ईसानगर क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राम जीवन (60 वर्ष) सुबह घर के बाहर बैठे थे। उनकी पत्नी कलावती घर के अंदर चाय बना रही थी। इसी दौरान वह ब्रेड लेने के लिए अलमारी खोलने लगी। कलावती के मुताबिक जब वह किचन की ओर गई तो देखा गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से लपटें निकल रही थीं। वह घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। इसी बीच सिलिंडर फट गया।
देखते देखते घर सहित पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि बुजुर्ग दंपति की जान बच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया लेखपाल को मौके पर भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।