{"_id":"6ae4270283068e47580e092c","slug":"video-kanpur-cooperative-societies-locked-farmers-struggle-to-find-fertilizer-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सहकारी समितियों में लटके ताले, खाद के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सहकारी समितियों में लटके ताले, खाद के लिए भटक रहे किसान
सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के चलते समितियों पर ताले लटक रहे हैं।इससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। गेहूं और तिलहनी फसलों की बुवाई के लिए खाद लेने पहुंच रहे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। समितियों पर खाद वितरण ठप होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अपनी मांगों को लेकर सहकारी समितियों के सचिव हड़ताल पर हैं। इसके चलते समितियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। रबी की फसलों की बुवाई का समय होने के कारण किसानों को खाद की जरूरत है, लेकिन समितियों पर ताले लटके होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों को चिंता है कि समय पर खाद नहीं मिली, तो गेहूं और तिलहनी फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।