{"_id":"6aa1070f6538938e32018f4b","slug":"video-young-man-climbs-high-tension-power-line-pole-after-dispute-with-wife-family-and-villagers-left-in-shock-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्नी से हुए विवाद के बाद हाई टेंशन लाइन के खम्भे पर चढ़ा युवक, परिवार व ग्रामीणों के उड़े होंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्नी से हुए विवाद के बाद हाई टेंशन लाइन के खम्भे पर चढ़ा युवक, परिवार व ग्रामीणों के उड़े होंश
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में सोमवार देररात पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पीआरवी जवान की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
घटना मंगलवार देर रात 11.30 बजे करीब की है। बजहेरा निवासी युवक डालचंद 22 पुत्र प्रयागनाथ का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी विमलेश से विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में वह गांव के बाहर लगे 11 हजार की हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया और मरने की धमकी देने लगा। उसके जोर जोर से चिल्लाने पर पत्नी ने पति को हाई टेंशन लाइन के खम्भे पर देखा तो उसकी चीख निकल गई और सहायता के लिए ग्रामीणों को पुकारने लगी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा उन्होंने उसे उतारने का प्रयास किया। लेकिन उसने नीचे आने से इनकार कर दिया। पत्नी ने भी अपनी गलती मानते हुए विनती की, मगर वह मरने की बात कहता रहा। लोगों ने तत्काल डायल- 112 और विद्युत निगम को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरवी जवान रोहित चौधरी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपनी सूझबूझ दिखाई। उन्होंने बड़ी ही शांति और धैर्य के साथ युवक से बातचीत शुरू की और उसे समझाने का प्रयास किया। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद वह मान गया और खंभे से नीचे उतर आया। गनीमत रही इस बीच विद्यत सप्लाई बंद थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने पीआरवी जवान की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है।
थाना नगला सिंघी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि युवक की कुछ गलत हरकतों की चलते पत्नी से विवाद हो गया था। उसे सुरक्षित उतार लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।