{"_id":"6aa10716bdcebc12740d287c","slug":"video-panchayat-assistants-in-tundla-submitted-a-memorandum-to-the-bdo-regarding-their-demands-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला में मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला में मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
टूंडला। लखनऊ में मानदेय बढ़ाने के लिए चल रहे आंदोलन का टूंडला ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने समर्थन करते हुए खंड विकास कार्यालय पर कार्य बहिष्कार किया। इसके साथ ही नारेबाजी करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है।
टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायक सुबह करीब 11 बजे खंड विकास कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ अपनी मांगों को पूरी करने के लिए कार्य का बहिष्कार करते हुए लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ राजीव कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंचायतों सहायकों ने बताया कि मानदेय में वृद्धि कर 30 हजार रुपये हो, संविदा को खत्म कर स्थाई नौकरी करना, डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में वेतन भेजना व पंचायत सहायक महिलाओं को मातृत्व अवकाश देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अजय कुमार, समीना, प्रशांत, ज्योति, वीपी सिंह, साधना कुमारी, दीपिका, मुकेश कुमार, जीतेश पौनियां, शोभा, वंदना, तुलसी कुमारी, आलोक, सानिया, टीटू चौधरी, शिवानी, नीरज चौधरी, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।