{"_id":"6aa39a21535058a11700ff3b","slug":"video-video-thharamaratha-yajana-sa-savaraga-kamakhaya-thhama-ka-raha-70-karaugdha-rapaya-sa-caugdha-haga-saugdhaka-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धर्मार्थ योजना से संवरेगी कामाख्या धाम की राह, 70 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धर्मार्थ योजना से संवरेगी कामाख्या धाम की राह, 70 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी सड़क
अयोध्या के रुदौली में मां कामाख्या धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। धर्मार्थ योजना के तहत जिले में मंदिरों, स्मारकों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। इसी कड़ी में रुदौली से मां कामाख्या धाम तक जाने वाले करीब 22.50 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव विधायक ने शासन को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब 70 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
बारामासी पौशाला से मां कामाख्या मंदिर तक प्रस्तावित मार्ग पर सात मीटर चौड़ी काली डामर की सड़क बनाई जाएगी। इसके दोनों तरफ 2.50-2.50 मीटर की पटरी का निर्माण होगा। इस तरह सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। मार्ग के चौड़ीकरण से रुदौली से मां कामाख्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
मां कामाख्या धाम में धार्मिक आयोजनों और पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है। सड़क चौड़ी होने से ऐसे समय में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। साथ ही धार्मिक स्थल तक बेहतर संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने शासन को भेजा प्रस्ताव
रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि धर्मार्थ योजना के तहत बारामासी पौशाला से मां कामाख्या मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। करीब 22.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग ने लगभग 70 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। मार्ग बनने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।