{"_id":"6ab0d689f51da84672004cb5","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-mathara-maraga-para-sapa-ka-khalfa-lga-pasatara-parashasana-na-hatavaya-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर मार्ग पर सपा के खिलाफ लगा पोस्टर, प्रशासन ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर मार्ग पर सपा के खिलाफ लगा पोस्टर, प्रशासन ने हटवाया
अयोध्या में राम मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज पर सोमवार को लगाए गए बैनर-पोस्टर को लेकर हलचल मच गई। पोस्टर में पूर्व सांसद अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई थीं। पोस्टर पर लिखा था- ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’। इसके साथ स्लोगन दिया गया था- ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’
पोस्टर सामने आने के बाद प्रशासन ने सुबह ही नगर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टर-बैनर हटवा दिए। चूड़ामणि चौराहे से राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज पर लगा पोस्टर भी बाद में फटा हुआ नजर आया।
राम मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर पोस्टर लगाए जाने की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और जगह-जगह लगे पोस्टरों को हटवाया गया। पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे किसका हाथ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।