{"_id":"6ad61e2495b10b90fb040343","slug":"video-car-hits-divider-on-agra-gwalior-highway-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बच दो दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बच दो दोस्त
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के पास देर रात करीब एक बजे ग्वालियर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, संभलगढ़ एमपी निवासी कार चालक अंकुश यादव अपने दोस्त सूरज के साथ मथुरा-वृंदावन धाम घूमने जा रहे थे। इसी दौरान गांव बाद के पास कार का अगला टायर पंक्चर हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में सूरज को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर किनारे कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।