{"_id":"6ad48b4e5580922c68018cf5","slug":"video-shimla-tara-devi-temple-ashtami-navratri-devotees-rush-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: आठवें नवरात्र पर तारादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पार्किंग तक पहुंचीं श्रद्धालुओं की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आठवें नवरात्र पर तारादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पार्किंग तक पहुंचीं श्रद्धालुओं की कतारें
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को शहर के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के कपाट सुबह करीब 6 बजे खुलने से पहले ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे के बाद दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
दोपहर करीब 1 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतारें मंदिर न्यास के कार्यालय से होते हुए पार्किंग तक पहुंच गई थीं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।
मां तारादेवी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर तारादेवी मंदिर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं और अन्य आगंतुकों को खरीदारी तथा मेले का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।