{"_id":"6ae6e617e24fca2103075b0b","slug":"video-diwali-family-get-together-of-bharat-vikas-parishad-in-kotkapura-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में भारत विकास परिषद का दीपावली परिवार मिलन समारोह, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में भारत विकास परिषद का दीपावली परिवार मिलन समारोह, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
भारत विकास परिषद कोटकपूरा की मुख्य शाखा और स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से शनिवार रात स्थानीय अग्रवाल भवन में दीपावली के उपलक्ष्य में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल ने की। समारोह में परिषद के प्रांतीय सलाहकार नरेश पाल कांसल व सुभाष गोयल समेत दोनों शाखाओं के सरपरस्त टीआर अरोड़ा, यश अग्रवाल, रामकुमार गर्ग सहित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और परिषद की ओर से पिछले समय के दौरान किए गए समाजसेवी कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद परिषद के सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। समारोह में मनोरंजक खेलों और बच्चों के फैंसी ड्रेस मुकाबलों का भी आयोजन किया गया। विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान धार्मिक प्रश्नोत्तरी मुकाबला भी करवाया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। परिषद में शामिल हुए नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में बच्चों ने आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। मंच संचालन डॉ.आर्ची गोयल और ज्योति गोयल ने किया। इस अवसर पर सचिव हरीश बत्रा, अमित मित्तल, नरेश अग्रवाल, कुलभूषण कौड़ा ,सुनील मित्तल ,राजिंदर सिंह सरां ,गोपाल बोहरा, पवन सपरा, केके कटारिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।