{"_id":"6aa50d7ea3bd16da4204d571","slug":"video-ahead-of-the-2027-assembly-elections-the-akali-dal-has-started-holding-street-corner-meetings-in-villages-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"2027 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल ने मोगा में गांव-गांव में शुरू की नुक्कड़ मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल ने मोगा में गांव-गांव में शुरू की नुक्कड़ मीटिंग
2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत अकाली दल की ओर से गांव-गांव नुक्कड़ बैठक कर लोगों को 2007 से 2017 तक पंजाब में रही अकाली दल सरकार के दौरान करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। मोगा विधानसभा हलके में इस अभियान की कमान संजित सिंह सनी गिल ने संभाली है। उनके नेतृत्व में हलके के विभिन्न गांवों में लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज करीब 10 गांवों में नुक्कड़ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने के लिए लामबंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।