फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Adorned with Bhang in Bhasma Aarti: Crescent Moon on Forehead and Sheshnag Around Neck

उज्जैन: बाबा महाकाल का भांग से हुआ विशेष श्रृंगार, चंद्रमा और शेषनाग के दिव्य रूप में दिए दर्शन

Sat, 24 Oct 2026 07:22 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 07:22 AM IST
Baba Mahakal Adorned with Bhang in Bhasma Aarti: Crescent Moon on Forehead and Sheshnag Around Neck

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह चार बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई। आज के श्रृंगार में बाबा महाकाल को भांग से सजाया गया। उनके मस्तक पर चंद्रमा और गले में शेषनाग सुशोभित नजर आए। बाबा के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा।

पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल को अर्पित की गई भस्म

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शनिवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारी और पंडे गर्भगृह में पहुंचे। यहां स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया गया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया।

इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। फिर प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को भांग से सजाया गया। उनके मस्तक पर चंद्रमा और गले में शेषनाग की छटा दिखाई दी। इसके बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

भस्म आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर 'जय श्री महाकाल' का उद्घोष करते रहे, जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा।
मान्यता है कि भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के बाद उनके निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन होते हैं। इसी मान्यता के चलते भस्म आरती को विशेष धार्मिक महत्व दिया जाता है और देशभर से श्रद्धालु इसमें शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचते हैं।

शरद पूर्णिमा तक रहेगा आरतियों का संशोधित समय

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा। मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों का समय इस प्रकार है।

  • भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक

  • दध्योदक आरती: सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक

  • भोग आरती: सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक

  • संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती: शाम 7:00 से 7:45 बजे तक

  • शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु मंदिर की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 18002331008

अन्य संपर्क नंबर:

0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276, 0734-2559277 मंदिर से संबंधित जानकारी इन नंबरों पर 24 घंटे प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026
विज्ञापन

काली मंदिर में मां काली के स्वरूप में पहुंची बालिका: VIDEO

23 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मड़ियाहूं

23 Oct 2026
विज्ञापन

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, 600 एनसीसी कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट्स यह बोले

23 Oct 2026

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

23 Oct 2026

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

23 Oct 2026

बिजली संकट से उद्योगों पर दोहरी मार, दो दिन में 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

23 Oct 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जेपी विशटाऊन के निवासी

23 Oct 2026

वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

23 Oct 2026

VIDEO: शिक्षा में सुधार और रोजगार की आस में किया मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल शुरू कराने और कर्जमाफी की मांग, किसान सभा ने दिया ज्ञापन

23 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में 'सीता की खोज' और 'लंका दहन' लीला का मंचन

23 Oct 2026

VIDEO : गांव की गलियों में बच्चों की टोलियां, गूंज रहे टेसू-झांझी के गीत

23 Oct 2026

VIDEO: सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए खुलेंगे अवसर

23 Oct 2026

VIDEO: पुष्पक विमान की सवारी निकाली, जगह-जगह स्वागत किया

23 Oct 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: खीरी में मतदान खत्म होते ही भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, पुलिस ने हटाया

23 Oct 2026

VIDEO: नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

23 Oct 2026

VIDEO: बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा

23 Oct 2026

अलीगढ़ के पैरासेलिंग शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भरी 80 फीट ऊंची उड़ान

23 Oct 2026

चंपावत: आरएएस तकनीक छोटे किसानों के लिए मछली पालन का बेहतर विकल्प

23 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

वीडियो: काशीपुर डिपो से 75 फीसदी संचालन रहा ठप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed