{"_id":"6aa97581e68ce2f68d028a67","slug":"video-video-magana-bhara-hatayakada-vathhayaka-da-naraja-bra-na-mataka-ka-patana-ka-sapa-tha-lkha-ka-caka-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक
लखनऊ। फैजुल्लागंज के भरत नगर निवासी मगन बिहारी तिवारी हत्याकांड में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री की ओर से मृतक की पत्नी माया कुमारी को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
विधायक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मगन बिहारी तिवारी की हत्या बेहद गंभीर और अफसोसजनक घटना है। प्रदेश सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के करीब 20 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डॉ. बोरा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार को दो लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई।
विधायक ने घायल पोते संकल्प तिवारी के इलाज में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को इलाज समेत किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।