{"_id":"6acc904de31bbfb65507848b","slug":"video-lkhanauu-ma-eenaema-karamaya-na-apana-maga-ka-lkara-brajasha-pathaka-ka-aavasa-ka-kaya-gharava-jamakara-ka-narabja-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में एएनएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में एएनएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी
राजधानी लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला एएनएम (ANM) कर्मियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया। महिलाएं आवास के बाहर सड़क पर बैठ गईं और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को वहां से हटाकर ईको गार्डन भेज दिया।
महिला एएनएम कर्मियों का कहना है कि वे पिछले छह दिनों से लखनऊ में लगातार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, वे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पहले भी कई बार ज्ञापन दे चुकी हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आवास का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।