{"_id":"684932103ce1fb747805e974","slug":"raj-kushwaha-sister-on-raja-raghuvanshi-and-sonam-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: राज कुशवाहा की बहन का सोनम रघुवंशी पर खुलासा, सुनिए क्या बोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: राज कुशवाहा की बहन का सोनम रघुवंशी पर खुलासा, सुनिए क्या बोली
राज कुशवाहा की बहन ने कहा कि विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं. वे ऐसा कुछ नहीं कर सकते. मेरा भाई राज कहीं नहीं गया. आप उसके ऑफिस वालों से पूछ सकते हैं. मेरी बस यही मांग है कि मेरे भाई को रिहा किया जाए. राज कुशवाहा की बहन ने कहा कि मेरा भाई ऐसा नहीं कर सकता. राजा भैया के बारे में तो पता नहीं, लेकिन सोनम दीदी को जानते थे, क्योंकि वे उनके यहां काम करते थे. राज कुशवाहा उनके यहां काम करते थे. लेकिन दोस्ती के बारे में नहीं पता. बस इतना पता है कि ऑफिस से फोन आता था और सोनम दीदी का फोन आता था जिसमें वे गाड़ी भरवाने और बिल बनाने की बात करते थे. सुहानी कुशवाहा ने कहा कि प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ नहीं पता था. मैंने सबको सुबह से बताया है कि हमें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था. ये सब हमने न्यूज में देखा है. नहीं, हम साथ में रहते हैं. भैया हमारे पास ही सोते थे. हम लोग नीचे सोते थे और भैया पलंग पर सोते थे. पुलिस हमारे घर नहीं आई थी. रात को 11 बजे उनसे हमारी बात हुई थी. फिर मम्मी ने 7 बजे वापस फोन किया तो बोले कि लेट हो गया था इसलिए मैं मंदिर नहीं गया, घर पर ही हूं. फिर 11 बजे बात हुई मम्मी की, तभी भी घर पर ही थे. हम चार भाई-बहन हैं और राज सबसे बड़े हैं. मेरे अलावा तीन बहनें हैं और राज सबसे बड़ा है. हां एक दीदी हैं जो मुझसे बड़ी हैं, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 29 साल के राजा रघुवंशी ने 11 मई 2025 को धूमधाम से सोनम से शादी की थी. शादी के तुरंत बाद ही उसे मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो चुका था. उसकी नई नवेली पत्नी सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।