{"_id":"6adf3fd84759614765030cdb","slug":"rahul-gandhi-on-ramlila-maidan-rally-1-november-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"'मोदी जी, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा', रैली से पहले व्यापारियों से बोले राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मोदी जी, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा', रैली से पहले व्यापारियों से बोले राहुल गांधी
दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली के व्यापारियों के प्रति समर्थन जताते हुए मेट्रो सेवाओं और सड़कों पर लगी पाबंदियों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी उठाई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं।" उन्होंने कहा कि, "मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया।" राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि, "जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य।" उन्होंने अपने में आगे लिखा कि, "मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।