{"_id":"685a405373ee5b272e0ad65b","slug":"israel-iran-ceasefire-news-crude-oil-prices-fall-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Israel Iran Ceasefire: कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त गिरावट! ईरान-इजरायल सीजफायर के बाद राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel Iran Ceasefire: कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त गिरावट! ईरान-इजरायल सीजफायर के बाद राहत
ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की खबरों के बीच कच्चे तेल के दाम गिर गए हैं, वहीं एशियाई शेयर मार्केट में फिर से रौनक लौटती हुई नजर आ रही है। भारतीय शेयर मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा किया है कि ईरान इजरायल के बीच में सीजफायर हो गया है। ट्रंप के इस ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव में कमी आने की संभावना को देखते हुए क्रूड ऑयल की कीमतों में 6% की बड़ी गिरावट आई है। जिसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर के नीचे पहुंच गई है। जब भी क्रूड ऑयल की कीमत नीचे गिरती है तो इससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को फायदा होता है। आज यह फायदा बीपीसीएल एचपीसीएल और आईओसीएल जैसी कंपनियों को मिला है। जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी रिपोर्ट हुई है। बता दे कि 23 जून की देर रात को ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई सारे देशों में बने अमेरिकी सैनिक ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए हैं। जिसकी वजह से माना जा रहा था कि मंगलवार सुबह के सत्र में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और क्रूड ऑयल के दाम और बढ़ेंगे लेकिन ट्रंप के सीजफायर की घोषणा ने बाजार का और क्रूड ऑयल मार्केट का मूड बदल दिया है।
दरअसल अमेरिका के हमले के बाद ऐसी संभावना बढ़ गई थी कि ईरान आने वाले दिनों में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण क्रूड ऑयल सप्लाई के रास्ते स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को बंद कर देगा या फिर उसे नुकसान पहुंचाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ ईरान ने अमेरिका को दूसरे तरीके से जवाब देते हुए कतर में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर कई सारी मिसाइल अटैक किए हैं। ईरान का यह कदम क्रूड ऑयल मार्केट के लिए एक पॉजिटिव सेंटीमेंट था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।