फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   IRCTC sets a new record for single-day ticket bookings during the festive season.

त्योहारी सीजन में IRCTC ने बनाया एक दिन में टिकट बुकिंग का नया रिकॉर्ड

Sat, 12 Sep 2026 03:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Sat, 12 Sep 2026 03:30 AM IST
IRCTC sets a new record for single-day ticket bookings during the festive season.
इंडियन रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC ने एक दिन में टिकट बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया है। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच 20 लाख से ज्यादा टिकट एक ही दिन में बुक किए गए हैं।IRCTC के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को कुल 20 लाख 6 हजार 353 टिकट बुक किए गए। बताया जा रहा है कि त्योहारों के सीजन में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के तहत बढ़ी टिकट बुकिंग इस रिकॉर्ड की बड़ी वजह है।

इससे एक दिन पहले यानी 8 सितंबर को भी करीब 19 लाख 50 हजार टिकट बुक किए गए थे। अगर पिछले साल की बात करें तो एक दिन में सबसे ज्यादा करीब 18 लाख 40 हजार टिकट बुक हुए थे। लेकिन इस बार IRCTC ने 20 लाख का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

आंकड़ों से यह भी साफ है कि यात्रियों का रुझान ऑनलाइन टिकट बुकिंग की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अब करीब 89 फीसदी रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं, जबकि सिर्फ लगभग 11 फीसदी टिकट ऑफलाइन बुक हो रहे हैं।यानी भारतीय रेल में ऑनलाइन टिकट बुकिंग का चलन लगातार बढ़ रहा है और IRCTC का यह नया रिकॉर्ड इसकी बड़ी मिसाल है।

IRCTC के मुताबिक, सिस्टम में Anti-BOT और CDN तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे BOT ट्रैफिक में करीब 55 से 65 फीसदी तक कमी आई है. इसके साथ ही फर्जी वेबसाइट और ऐप के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. IRCTC के अनुसार, अधिकृत एजेंट जैसे YTSK और RTSA सुबह 8 बजे से 8:10 बजे तक ARP टिकट बुक नहीं कर सकते. वहीं, 12 अक्टूबर 2025 से ओपनिंग ARP विंडो में टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफाइड यूजर होना जरूरी किया गया है.

IRCTC ने टिकटों की गलत तरीके से बुकिंग रोकने के लिए फर्जी यूजर ID पर भी कार्रवाई की है. IRCTC के दावे के मुताबिक, अब तक 3.04 करोड़ यूजर ID बंद की जा चुकी हैं, जबकि 6.33 करोड़ ID को री-वैलिडेशन के लिए भेजा गया है. इसके अलावा 16,041 संदिग्ध ईमेल डोमेन भी ब्लॉक किए गए हैं. IRCTC का कहना है कि इन तकनीकी बदलावों और फर्जी बुकिंग पर कार्रवाई का असर अब टिकट बुकिंग सिस्टम की क्षमता और स्पीड में दिखाई दे रहा है.
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar News: पितृपक्ष से पहले भक्ति के रंग में सजा गयाधाम

11 Sep 2026

आसमान से जमीन तक... ब्रिक्स समिट के दौरान दिल्ली में पुतिन और जिनपिंग की सुरक्षा के लिए तगड़ा इंतजाम !

11 Sep 2026

नागपुर के SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंककर मिनटों में उड़ाए लाखों रुपए

11 Sep 2026

shashi tharoor,p chidambaram,brics summit,ब्रिक्स शिखर सम्मेलन,पी चिदंबरम,शशि,putin arrives delhi,putin arrive

11 Sep 2026

ब्रिक्स 2026 में मसूद पेजेश्कियन ने भारत आते ही बनाया ये रिकॉर्ड

11 Sep 2026
विज्ञापन

क्या 'सिखों' से डर गए ट्रंप? पलट दिया अपना फैसला

11 Sep 2026

स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी का राज! 2027 से पहले क्यों जरूरी? | यूपी चुनाव 2027

11 Sep 2026
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: जेन-जी के लिए अखिलेश की नई रणनीति! बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती?| सीजेपी | सपा | यूपी चुनाव

11 Sep 2026

राहुल को नसीहत ,वापसी की हकीकत | स्मृति ईरानी का सबसे धाखड़ इंटरव्यू! | यूपी चुनाव 2027

11 Sep 2026

ब्रिक्स समिट 2026: पीएम मोदी ने शी जिनपिंग और पुतिन से मिलने से पहले क्या कहा?

11 Sep 2026

अब ATM से फटाफट होंगे ये 14 काम! नहीं जाना होगा बैक!

11 Sep 2026

नई दिल्ली पहुंचे पुतिन, कब आएंगे जिनपिंग? जानिए हर अपडेट

11 Sep 2026

पुतिन से हाथ मिलाने वाली ये महिला कौन?

11 Sep 2026

3 दिन किले में तब्दील हुई दिल्ली ये काम भूलकर भी मत करना!

11 Sep 2026

अगले 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर कर्मचारी, ऐसे कर पाएंगे काम!

11 Sep 2026

बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारत की टीम

11 Sep 2026

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान

10 Sep 2026

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री भारत में कब से होगी शुरु? एपल ने जारी की तारीख

10 Sep 2026

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' ने कर दिया चमत्कार! अब प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

10 Sep 2026

जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा इंडिगो का विमान, मचा हड़कंप

10 Sep 2026

तमिलनाडु में सियासी महाभारत! स्टालिन-विजय में वार-पलटवार

10 Sep 2026

हिमाचल बाढ़-बारिश : गांवों का संपर्क टूटा, बत्ती गुल, हिमाचल में बारिश से तबाही

10 Sep 2026

जब राहुल ने मीटिंग में लगाई अफसरों की क्लास,रायबरेली में दिखा रौद्र रूप

10 Sep 2026

शहजाद पूनावाला Vs रिया अहीर: अंकल सुनते ही भड़क गए शहजाद पूनावाला, रिया की कर दी बोलती बंद

10 Sep 2026

Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद के मलबे में ईंटों पर लिखे मिले कुछ नंबर | UP | Akhilesh|CM Yogi

10 Sep 2026

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती को लिखी चिट्ठी,कहा संन्यास ले रहा हूं

10 Sep 2026

53 लाख की SUV ने दिया धोखा,कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

10 Sep 2026

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले PM कौन?अब लोगों ने खोल दिया मोर्चा!

10 Sep 2026

भारत की धरती पर जापानी फाइटर,BRICS से पहले सब हुए हैरान!

10 Sep 2026

ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, होगी ये धांसू डील?

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed