Hindi News
›
Video
›
India News
›
Akhilesh Yadav hits back at Amit Shah’s 'Angad’s foot' remark; what did he say about the 2027 UP elections?
{"_id":"6ae728427753d7d071048aec","slug":"akhilesh-yadav-hits-back-at-amit-shah-s-angad-s-foot-remark-what-did-he-say-about-the-2027-up-elections-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के 'अंगद के पैर' वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, यूपी चुनाव 2027 पर क्या बोले?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह के 'अंगद के पैर' वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, यूपी चुनाव 2027 पर क्या बोले?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है। बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर दिया है, तो विपक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा चुनावी एलान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में अगर यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी, तो प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू की जाएगी। इतना ही नहीं, राम मंदिर आंदोलन का जिक्र कर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना भी साधा। लेकिन अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर रामलीला मैदान से अखिलेश यादव ने ऐसा पलटवार किया कि सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया। अखिलेश ने कहा कि जिनकी जमीन ही नहीं बची, वे पैर कहां रखेंगे? यानी यूपी में चुनावी रण का आगाज अभी से हो चुका है और बीजेपी-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन भले ही अभी शुरू न हुआ हो, लेकिन सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी ने लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि पार्टी का लक्ष्य यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि 2027 में बीजेपी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू की जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए 30 अक्टूबर 1990 की घटना याद दिलाई। शाह ने कहा कि इसी दिन अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। बीजेपी ने राम मंदिर बनाकर अपना वादा पूरा किया है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया था। शाह ने कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखनी है।
गृहमंत्री ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर शासन देकर उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। उन्होंने पार्टी के पुराने चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि 2014 में यूपी में बीजेपी के केवल 44 विधायक थे, लेकिन संगठन मजबूत करने के बाद पार्टी ने 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीटें जीतीं। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40 प्रतिशत वोट के साथ 312 सीटें मिली थीं।
अमित शाह के इन बयानों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामलीला मैदान से पलटवार किया। उन्होंने अंगद के पैर वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी जमीन ही नहीं बची, वे पैर कहां रखेंगे? अखिलेश ने कहा कि यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे भी बेहतर करते हैं।
अखिलेश ने बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि एक करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं और इसका असर विधानसभा क्षेत्रों में पड़ा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने वोट कटने की जानकारी और शपथ पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अखिलेश ने चंडीगढ़ चुनाव और वाराणसी का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनाव और SIR प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए।
कुल मिलाकर, अमित शाह का UCC का एलान, राम मंदिर का मुद्दा और अखिलेश का वोट चोरी पर हमला बता रहा है कि यूपी में 2027 का चुनावी मुकाबला अभी से गरमाने लगा है। बीजेपी जहां तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी उसे रोकने के लिए हमलावर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।