Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: No trace found on the second day of the teenager swept away in the Narwana Branch Canal; even a team of divers summoned from Ambala was unable to locate him.
{"_id":"6aa91bd9df22f2c6030c8161","slug":"video-kurukshetra-no-trace-found-on-the-second-day-of-the-teenager-swept-away-in-the-narwana-branch-canal-even-a-team-of-divers-summoned-from-ambala-was-unable-to-locate-him-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: नरवाना ब्रांच नहर में बहे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, अंबाला से बुलाई गई गोताखोरों की टीम भी नहीं कर पाई तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: नरवाना ब्रांच नहर में बहे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, अंबाला से बुलाई गई गोताखोरों की टीम भी नहीं कर पाई तलाश
कुरुक्षेत्र। सोमवार देर श्याम नहाने के दौरान नरवाना ब्रांच नहर में बहे किशोर वरुण का आज दूसरे दिन भी दोपहर तक सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय गोताखोरों की टीम ने प्रयास के बाद आगे तलाश करने से इनकार कर दिया है जिसके चलते गोताखोरों की एक टीम अंबाला से बुलाई गई। लेकिन यह टीम भी करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी वरुण को तलाश नहीं पाई। उधर बड़ी संख्या में परिजन व आसपास के लोग कड़ी धूप के बीच नहर किनारे वरुण के मिलने की आस में खड़े हुए हैं तो वही परिजन रात भर भी नहर पर पहरा देते रहे।
आठवीं कक्षा का छात्र वरुण सोमवार को शाम के समय अपने तीन दोस्तों के साथ नहर पर नहाने चला गया था जहां पर वह पानी के तेज बहाव में बह गया। चाचा रामवीर ने बताया कि वरुण तैरना भी नहीं जानता और कभी पहले वह नहर में नहाया भी नहीं। दो भाइयों में छोटा वरुण अपने स्कूल और घर तक ही सीमित रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।