Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: A month has passed since the Gaurav suicide case; the accused remain at large; father breaks down in tears at the SP office.
{"_id":"6ad2295b68bfa5c4630a21fe","slug":"video-fatehabad-a-month-has-passed-since-the-gaurav-suicide-case-the-accused-remain-at-large-father-breaks-down-in-tears-at-the-sp-office-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गौरव सुसाइड मामले में एक माह बीता, नहीं पकड़े गए आरोपी, एसपी कार्यालय में रो पड़े पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गौरव सुसाइड मामले में एक माह बीता, नहीं पकड़े गए आरोपी, एसपी कार्यालय में रो पड़े पिता
फतेहाबाद। शहर के भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी 26 साल के गौरव के आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर परिवार एसपी निकिता खट्टर के पास पहुंचे। परिजनों ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार ने कहा कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, एक माह हो चुका है लेकिन नामजद आरोपी पकड़े नहीं गए है। आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे है।
एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। एसपी से मिलने के बाद लघुसचिवालय में नीचे पहुंचे पिता तरूण मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। पिता ने कहा कि आरोपी उसके बेटे को लगातार धमकी दे रहे थे, फाइनेंसरों से तंग आकर उसने आत्महत्या की। आत्महत्या से पहले वह मोबाइल में मैसेज भी लिखकर गया था। बता दें कि पिछले माह 16 सितंबर को गौरव ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उसने अपने मां-बाप और बहन के नाम भावुक मैसेज लिखा था। मोबाइल पर मिले मैसेज के मुताबिक युवक फाइनेंसरों से तंग था और उनकी किस्त नहीं चुका पा रहा था। मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मृतक के पिता तरूण के ब्यान पर आरोपी हिसार निवासी शुभम, प्रदीप और नरवाना निवासी गौरव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।