{"_id":"6ac9f44e73576a3cff03bcaf","slug":"video-vehicles-searched-at-gbu-intersection-in-greater-noida-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा तक सख्त पहरा: जीबीयू चौराहे पर वाहनों की तलाशी, जगह-जगह चेकिंग; सुबह से गश्त पर अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा तक सख्त पहरा: जीबीयू चौराहे पर वाहनों की तलाशी, जगह-जगह चेकिंग; सुबह से गश्त पर अधिकारी
सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार सुबह से ही पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ले रही है, वहीं राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं को एहतियातन उनके घरों में नजरबंद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
इकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने जीबीयू चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की। संदिग्ध दिखाई देने वाले वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही उनमें सवार लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस का जोर प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी पर है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस अधिकारी सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय हैं। अलग-अलग स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया सूचना है। पुलिस की इस कार्रवाई को प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि नजरबंद किए गए नेताओं की संख्या और उनके नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। चेकिंग और गश्त के जरिये स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।