{"_id":"6ae1df82e1d772092204ccb4","slug":"promoting-self-employment-by-making-diyas-and-candles-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121846-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दीये और कैंडल बनाकर स्वरोजगार को दे रहीं बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दीये और कैंडल बनाकर स्वरोजगार को दे रहीं बढ़ावा
Wed, 28 Oct 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। दीपावली पर जिले की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मिट्टी के दीये और कैंडल बनाकर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। उनके प्रयासों से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ महिलाओं की आय बढ़ाने के अवसर भी विकसित हो रहे हैं।
ग्राम दानकोट की बीना देवी और साईं बाबा स्वयं सहायता समूह व जय अगस्त्यऋषि समूह, स्यूर से जुड़ी महिलाएं दीपावली के लिए दीये और कैंडल तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों के जरिये महिलाएं अपनी कला और हुनर को आजीविका से जोड़ रही हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और स्थानीय उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाना है। मिट्टी के दीयों के निर्माण से पारंपरिक कला और स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है। संवाद