फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Accused in Rs 4 lakh shop theft in Kedarnath arrested from Dehradun

Rudraprayag News: केदारनाथ में दुकान से चार लाख की चोरी का आरोपी दून से गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 28 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Accused in Rs 4 lakh shop theft in Kedarnath arrested from Dehradun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से करीब चार लाख रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चमोली निवासी शुभम नेगी को देहरादून के पलटन बाजार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शुभम नेगी पिछले चार वर्षों से केदारपुरी में तीर्थ पुरोहित सौरभ बाजपेयी की दुकान पर काम करता था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह रात के समय दुकान से करीब चार लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उक्त युवक को दुकान से नकदी ले जाने के मामले में पकड़ा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उसे देहरादून के पलटन बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया आरोपी चोरी की रकम से खरीदारी कर रहा था। केदारनाथ चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी ने बताया कि सौरभ बाजपेयी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed