फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   1.50 Crore Approved for Development Works in Muni Ki Reti

Rishikesh News: मुनि की रेती के विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत

Wed, 14 Oct 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 14 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
1.50 Crore Approved for Development Works in Muni Ki Reti
ढालवाला। नगर पालिका मुनि की रेती के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस बजट से ड्रेनेज, सड़क, सार्वजनिक शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्वीकृत बजट से वार्ड नंबर 11 में ड्रेनेज सिस्टम, वार्ड नंबर 6 में प्रवेश द्वार और सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर 10 में श्री देव सुमन के पास सार्वजनिक शौचालय तथा वार्ड नंबर 9 में पुष्पा बडेरा स्कूल के सामने स्कूली बच्चों के लिए वेटिंग टीन शेड बनाया जाएगा। इन कार्यों से जलभराव, खराब सड़कों और सार्वजनिक सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दिए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed