फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly registrar beaten at Gurukul

Nainital News: गुरुकुल में बुजुर्ग कुलसचिव को पीटा, चार कर्मचारी नेता गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Elderly registrar beaten at Gurukul
फोटो
विज्ञापन

- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
- कर्मचारियों के धरने के दौरान सुझाव देने पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के धरने के दौरान सुझाव देने के लिए पहुंचे बुजुर्ग कुलसचिव के साथ कर्मचारी नेताओं ने मारपीट कर दी। उन्हें जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया गया। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विवि में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल करते हुए धरना पर बैठे हैं। शनिवार को धरने के दौरान कुलसचिव डॉ. सत्यदेव निगमलंकर कर्मचारियों को समझाने और सुझाव देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग कुलसचिव को जमीन पर गिराकर मारते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कुलपति प्रतिभा लुथरा खुद कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी। कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, ओमबीर सिंह और उमाशंकर निवासी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed