{"_id":"6ae1e2356f2d7a6bce095bdf","slug":"bjp-to-aim-for-victory-in-all-seats-bhatt-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-156010-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी 11 विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भाजपा : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी 11 विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भाजपा : भट्ट
विज्ञापन
फोटो
- चुनाव की तैयारियों के बीच बहादराबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बहादराबाद स्थित एक होटल पहुंचे। यहां उन्होंने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में संगठनात्मक बैठकों का क्रम शुरू हो गया है। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई है। आगामी दिनों में सभी बूथों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। कहा कि हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। भाजपा हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, विधानसभा प्रभारी अजय टोंक, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सैनी, राकेश मिश्रा, जय भगवान सैनी, चौधरी योगी रोड, राजेश सैनी, मुकेश रोड और अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।