{"_id":"6ae1e8185452781e27074d34","slug":"gic-langasu-gets-a-mathematics-teacher-relief-for-nainisain-as-well-karnpryag-news-c-48-1-kpg1011-127547-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी लंगासू को मिला गणित शिक्षक, नैनीसैंण में भी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी लंगासू को मिला गणित शिक्षक, नैनीसैंण में भी राहत
Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
जिलासू/कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) लंगासू में गणित के अतिथि शिक्षक की तैनाती से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कर्णप्रयाग के जीआईसी नैनीसैंण में व्यवस्था पर भेजे गए एक शिक्षक ने स्कूल में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है।
जीआईसी लंगासू में विद्यालय में लंबे समय से गणित के शिक्षक की कमी थी जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब संदीप सती कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को गणित पढ़ा रहे हैं। शिक्षक के आने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। हालांकि विद्यालय में अभी रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी बनी हुई है। प्रधानाचार्य पीएस राणा के अनुसार गणित के शिक्षक की नियुक्ति से कुछ राहत मिली है। वहीं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज नैनीसैंण में विभाग की ओर से दो शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इनमें से एक अंग्रेजी विषय में शिक्षक ने स्कूल ज्वाइन किया है जबकि समायोजित अतिथि शिक्षक का इंतजार बना है। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कंडवाल ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद एक वादन अंग्रेजी विषय की पढ़ाई की जा रही है। संवाद