फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young woman consumes poison at Varanasi court referred to BHU in critical condition

कचहरी में युवती ने खाया सल्फास: जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर, तीसरी बार उठाया खौफनाक कदम; जानें मामला

Fri, 25 Sep 2026 05:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 05:54 PM IST
सार

कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर सल्फास खा लिया। पुलिस ने उसे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने हालत सामान्य बताई। पुलिस के अनुसार, युवती के प्रेमी से जुड़े मुकदमे समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Young woman consumes poison at Varanasi court referred to BHU in critical condition
वाराणसी कचहरी परिसर में माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर निवासी चांदनी साहनी पुत्री चिंटू साहनी शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे कचहरी परिसर में मौजूद थी। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय की सूचना पर कार्यवाहक कचहरी चौकी प्रभारी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती के किसी युवक से संबंधित मुकदमा थाने में दर्ज है। मामले में युवती के पूर्व में दिए गए बयानों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती इससे पहले भी दो बार चूहा मारने की दवा खा चुकी है। शुक्रवार को कचहरी परिसर में उसके सल्फास खाने की बात सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वे देवरिया जिले के मइल थाना क्षेत्र के अकूबा गांव से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस युवती के कचहरी पहुंचने, मुकदमे से जुड़े घटनाक्रम और जहर खाने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

कैण्ट प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि युवती ने कचहरी परिसर में कथित तौर पर जहर खाया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित मुकदमे में युवती के प्रेमी को जेल भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि युवती उसे जेल से छुड़ाने के प्रयास में थी या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवती के स्वस्थ होने के बाद उसके बयान भी महत्वपूर्ण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed