फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindi Fortnight begins at the Airport Meteorological Office

Varanasi News: मौसम विज्ञान से जनसेवा तक हिंदी को बढ़ावा, विमान-पत्तन मौसम कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा शुरू

Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hindi Fortnight begins at the Airport Meteorological Office
विमान-पत्तन मौसम कार्यालय वाराणसी में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयीन पत्राचार एवं दैनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करना है। पखवाड़े का शुभारंभ 14 सितंबर को कार्यालय प्रभारी एवं वैज्ञानिक ‘डी’ मनीष राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों के लिए निबंध, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा ‘मौसम पूर्वानुमान एवं विमानन सुरक्षा’ विषय पर विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला भी होगी। हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed