फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR 4 individuals court order over allegations demanding extortion money 20 lakh two arrested attack

यूपी: 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 4 पर प्राथमिकी; जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 06:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 06:50 AM IST
सार

20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की थी। मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
FIR 4 individuals court order over allegations demanding extortion money 20 lakh two arrested attack
वाराणसी कोर्ट का आदेश। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही निवासी गेस्ट हाउस संचालक अनुराग सिंह उर्फ शनि सिंह ने चार लोगों पर जमीन कब्जाने, बाउंड्री तोड़ने, पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर लालपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। अनुराग सिंह के अनुसार, मोहांव में उनका पेट्रोल पंप है और लमही स्थित आवास पर गेस्ट हाउस संचालित होता है। आरोप है कि कारोबार को लेकर अजय सिंह उर्फ किट्टू, रमाशंकर सिंह, कुंवर अभिषेक सिंह और शशिप्रभा सिंह उन्हें परेशान करते हैं। साथ ही उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे आरोपी कुछ अज्ञात लोगों के साथ गेस्ट हाउस में घुस आए। आरोप है कि अजय सिंह उर्फ किट्टू ने उनकी कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गाली-गलौज की और जमीन खाली नहीं करने पर धमकी दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छात्र से रंगदारी, जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
छात्र से रंगदारी और जानलेवा हमला के दो आरोपियों आर्यन यादव व प्रिंस यादव को सारनाथ पुलिस ने मंगलवार को अशोक तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा और गंज के निवासी हैं।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि हीरामनपुर निवासी पीड़ित पिता ईश्वर दयाल यादव ने 10 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों ने उनके बेटे दीपेंद्र यादव को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और कॉलेज में पढ़ने के एवज में हर महीने 5000 रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की। जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंट से हमला कर अधमरा हुआ समझकर मौके से भाग गए। नामजद आरोपियों आर्यन यादव और प्रिंस यादव को अशोक तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed