{"_id":"6aa852a8ce966b42d20b3dbd","slug":"a-few-minutes-of-rain-caused-hours-of-trouble-leading-to-waterlogging-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-183708-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुछ मिनट की बारिश ने खड़ी कर दी घंटों की समस्या, जलभराव बना कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुछ मिनट की बारिश ने खड़ी कर दी घंटों की समस्या, जलभराव बना कारण
विज्ञापन
सहारनपुर। कुछ ही मिनट की बारिश लोगों के घंटों की परेशानी का सबब बन गई। जलभराव से उनको समस्या का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बारिश ने गर्मी से राहत दिलाने का भी काम किया।
मौसम विभाग ने सोमवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी, लेकिन सुबह के समय मौसम पूरी तरह साफ था। करीब नौ बजे बादल आना शुरू हुए। साढ़े दस बजे तक आसमान काली घटाओं से घिर गया था। करीब पौने 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तेज बारिश में बदल गई। करीब आधा घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव हुआ। कोर्ट रोड पर रीडर्स पैराडाइज के सामने स्पीड ब्रेकर के पास गड्ढे में जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी हुई।
नेहरू मार्केट में नाले से श्रीराम चौक तक दोनों ओर के पार्किंग क्षेत्र में कई जगह पानी भर गया। प्रताप मार्केट में भी दुकानों के सामने पानी भर जाने से दुकानदार झाडू लेकर पानी हटाते देखे गए। हालांकि यह बारिश पूरे जनपद में नहीं हुई, लेकिन शहरवासियों के लिए कुछ जगहों पर समस्या जरूर बनी। इसके बाद दिनभर कभी बादल और कभी धूप का मौसम रहा। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने 16 सितंबर तक बूंदाबांदी का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।