फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Duiji breaks down tears upon seeing former DM Divya Mittal demand upper primary school and place to live

दिव्या मित्तल: पूर्व डीएम को देखकर रो पड़ीं दुईजी, बोलीं- उच्च प्राथमिक विद्यालय और आवास की आस है बिटिया

Sat, 17 Oct 2026 02:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 17 Oct 2026 02:19 AM IST
सार

जिले के लहुरियादह गांव में तीन साल बाद पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और बुजुर्ग दुईजी देवी की मुलाकात भावुक रही। दोनों गले लगकर रो पड़ीं। दुईजी देवी ने अधूरे उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण पूरा कराने और आवास दिलाने की मांग की। दिव्या ने गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Duiji breaks down tears upon seeing former DM Divya Mittal demand upper primary school and place to live
दुईजी देवी से मिलकर भावुक हुईं दिव्या मित्तल। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन साल बाद मुलाकात हुई तो आंखों से आंसू छलक पड़े। लहुरियादह गांव में शुक्रवार शाम पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और बुजुर्ग दुईजी देवी की मुलाकात भावुक कर देने वाली रही। दोनों मां-बेटी की तरह गले लगकर रो पड़ीं। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद ग्रामीण भी भावुक हो गए। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ माला पहनाकर पूर्व आईएएस अधिकारी का स्वागत किया।

विज्ञापन


दुईजी देवी ने दिव्या मित्तल से कहा, बिटिया, बहुत दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी। आज जी भरकर देख लिया। उनके शब्दों में दिव्या से मिलने की खुशी और लंबे इंतजार का भाव साफ झलक रहा था। दोनों के बीच आत्मीयता देखकर ग्रामीणों ने भी भावुक पल को महसूस किया।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव वाले भी हुए भावुक

मुलाकात के दौरान दुईजी देवी ने गांव में अधूरे पड़े उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण पूरा कराने और आवास दिलाने की मांग रखी। इस पर दिव्या मित्तल ने विद्यालय का निर्माण पूरा कराने के लिए पुरजोर कोशिश करने का भरोसा दिया। गांव के लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल होगी।

लहुरियादह पहुंचने पर दिव्या मित्तल ने गांव के शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के प्रेम और स्नेह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लहुरियादह के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। ग्रामीणों के साथ उनकी मुलाकात में पुरानी यादों और आत्मीय संबंधों की झलक देखने को मिली।

इसके बाद दिव्या मित्तल भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लहुरियादह में तीन साल बाद हुई इस मुलाकात ने ग्रामीणों के बीच चर्चा बटोरी। बुजुर्ग दुईजी देवी और दिव्या मित्तल का एक-दूसरे के प्रति स्नेह इस मुलाकात का सबसे भावुक पक्ष रहा। ग्रामीणों ने भी इस आत्मीय मिलन को यादगार पल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed