फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Relief during the festive season: seats available on two special trains.

Mirzapur News: त्योहार में रहेगी राहत, दो स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध

Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relief during the festive season: seats available on two special trains.
मिर्जापुर। त्योहारी सीजन में घर आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से संचालित प्रयागराज-शकूरबस्ती और नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में कई तीथियों पर सीटें उपलब्ध हैं। नारायणपुर बाजार से चलने वाली ट्रेन का लाभ जिले के यात्रियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या- 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल में 15 से 22 सितंबर तक विभिन्न तिथियों पर सीटें उपलब्ध हैं। 15 सितंबर को प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में चार, द्वितीय वातानुकूलित में 11, तृतीय वातानुकूलित में 113 और शयनयान में 163 सीटें उपलब्ध हैं। 16 सितंबर को क्रमश: चार, नौ, 138 और 342 सीटें हैं।
विज्ञापन

17 सितंबर को प्रथम वातानुकूलित में तीन, द्वितीय वातानुकूलित में आठ, तृतीय वातानुकूलित में 142 और शयनयान में 429 सीटें उपलब्ध हैं। ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल में 17 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अक्तूबर को प्रथम वातानुकूलित में चार, द्वितीय वातानुकूलित में सात, तृतीय वातानुकूलित में 142 और शयनयान में 529 सीटें उपलब्ध हैं। 20 अक्टूबर को क्रमश: चार, आठ, 141 और 526 तथा 21 अक्टूबर को चार, आठ, 135 और 522 सीटें उपलब्ध हैं। टिकट रेलवन ऐप या अधिकृत रेलवे आरक्षण प्रणाली से बुक किए जा सकते हैं। रेलवे ने बताया कि सीटों की उपलब्धता लगातार बदलती रहती है, इसलिए टिकट बुक करते समय नवीनतम स्थिति जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed