फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People troubled by severe traffic congestion in Khairnagar; suggestions offered to the traffic police

Meerut News: खैरनगर में भीषण जाम से लोग परेशान, यातायात पुलिस को दिए सुझाव

Wed, 28 Oct 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
People troubled by severe traffic congestion in Khairnagar; suggestions offered to the traffic police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। खैर नगर में बुधवार को भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी व्यापारी एकत्र हुए और विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। खैर नगर में लगने वाले जाम का हल निकालना चाहिए अन्यथा व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

मेरठ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने यातायात प्रभारी संतोष कुमार से मांग की है कि खैर नगर के अंदर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन सुबह दस बजे से लेकर रात को आठ बजे तक पूर्णतः बंद होने चाहिए। जिसकी वजह से खैर नगर में पूरे दिन भीषण जाम लगता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग रखी है कि ट्रांसपोर्टर सुबह दस बजे से पहले और शाम को सात बजे के बाद दवाई या अन्य सामान भेजें ताकि जाम की स्थिति न बन सके। मईनउद्दीन उर्फ गुड्डू, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि खैर नगर में जाम की स्थिति न बने, इसको लेकर व्यापारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed