फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meeting on preparations for Gayatri Mahayagna, responsibilities assigned to workers

Lakhimpur Kheri News: गायत्री महायज्ञ की तैयारियों पर बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Wed, 07 Oct 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meeting on preparations for Gayatri Mahayagna, responsibilities assigned to workers
पलियाकलां। गायत्री मंदिर परिसर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संस्कार राष्ट्र जागरण महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 11 से 14 अक्तूबर तक होगा। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने की। इसमें सहायक देशराज राठौर और लखीमपुर के कोषाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी भी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से श्रीराम राठौर को आयोजक और सुभाष दास को सह-संयोजक बनाया गया। राजेश गुप्ता और भेरूलाल पाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। प्रेम प्रकाश मौर्य को मीडिया प्रभारी तथा विवेकानंद और अशोक मौर्य को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सुधीर गुप्ता, आकाश पाल, रेशम पाल, नंदकिशोर शर्मा, नंदकिशोर वर्मा, शिवकुमार मौर्य, रजनी पाल, अर्पिता पाल, अर्चना पाल और ब्रह्मादीन मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञशाला और स्वागत व्यवस्था की जिम्मेदारी सचिन पाल, रजनी पाल, पवन कुमार, रजनी सिंह, जगदीश मौर्य और रामसनेही यादव को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed