{"_id":"6ac9ba9a7142ea086e07d039","slug":"etawah-massive-fire-caused-by-regulator-leak-accident-four-people-including-two-women-sustained-burns-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: रेगुलेटर में लीकेज से लगी भीषण आग, श्राद्ध का खाना बनाते समय हादसा, दो महिलाओं समेत चार झुलसे, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: रेगुलेटर में लीकेज से लगी भीषण आग, श्राद्ध का खाना बनाते समय हादसा, दो महिलाओं समेत चार झुलसे, तीन रेफर
Sat, 10 Oct 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:40 AM IST
सार
Etawah News: भरथना कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में शनिवार सुबह श्राद्ध का खाना बनाते वक्त सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। हादसे में खाना बना रही दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में दो पुरुष भी झुलस गए, जबकि अफरा-तफरी के बीच एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
Etawah Fire Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में भरथना कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में शनिवार सुबह एक रिहायशी भवन में श्राद्ध का खाना बनाते समय सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज से आग लग गई। हादसे में खाना बना रही दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में दो पुरुष भी झुलस गए, जबकि अफरा-तफरी के दौरान एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं समेत तीन लोगों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला शुक्लागंज निवासी गणेश गुप्ता पुत्र जगतानंद ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे श्राद्ध के लिए उनके छोटे भाइयों की पत्नियां रश्मि देवी (42) पत्नी दीपक गुप्ता और रानी देवी (46) पत्नी प्रेम किशोर रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में लगा रेगुलेटर लीक होने के बाद फट गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। महिलाओं को बचाने के प्रयास में प्रभाकर गुप्ता (40) और दीपक गुप्ता (45) भी झुलस गए।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन लोग पीजीआई सैफई रेफर
वहीं, घर में मौजूद बुजुर्ग लीला देवी अफरा-तफरी के दौरान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद घर में मौजूद बच्चों समेत अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के मोहल्लेवासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं समेत तीन लोगों को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।