{"_id":"6ae17480722bfd59f60bf6e7","slug":"kannauj-case-of-a-woman-being-set-on-fire-after-being-doused-with-petrol-accused-arrested-following-encounter-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद
Wed, 28 Oct 2026 09:36 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:36 AM IST
सार
Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिगुड़िया में बुजुर्ग महिला सोनतारा पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात तालग्राम रोड स्थित पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सर्वेश बाथम (42) के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर रात तालग्राम रोड स्थित पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी सर्वेश बाथम (42) के पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्राम तिगुड़िया निवासी सोनतारा (60) का बेटा अनुज राजस्थान के हनुमान गढ़ी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 10 दिन पहले अनुज साथ में काम करने वाले तालग्राम के बेहटा खास के सर्वेश की पत्नी को साथ लेकर चला गया। मंगलवार रात सर्वेश ने अनुज की मां को पेट्रोल डालकर दिया गया था, जिसमें वह झुलस गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
ये सामान हुआ बरामद
पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।