फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Havoc caused by seven foot deep pothole brick laden tractor  trolley overturns as wheel drops in

बांदा सड़क हादसा: सात फीट गहरे गड्ढे का कहर, पहिया जाते ही पलटी ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचा चालक

Mon, 14 Sep 2026 02:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 14 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह प्रकाश गैरेज के पास सड़क के गड्ढे के कारण ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन हाईवे पर ईंटें बिखरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Banda Havoc caused by seven foot deep pothole brick laden tractor  trolley overturns as wheel drops in
गड्ढे में पहिया जाने से पलटी ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर प्रकाश गैरेज के पास सोमवार सुबह सड़क के गड्ढे में पहिया जाने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। हाईवे पर ईंटें बिखरने से कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। फतेहपुर की ओर से ईंटों की खेप लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बांदा की ओर जा रही थी।

विज्ञापन

प्रकाश गैरेज के पास पहुंचने पर ट्रॉली का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed