फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Girls were informed about government welfare schemes and helpline numbers.

Hapur News: बालिकाओं को कल्याणकारी सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girls were informed about government welfare schemes and helpline numbers.
गांव नान में महिलाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुल
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव नान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस कर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को शासन की संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना में तैनात महिला उपनिरीक्षक राखी बघेल व पुष्पा ने चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। बिना डरे महिलाएं व बालिकाएं इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपने लिए सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस 112, फायर 101, एंबुलेंस 102, 108, महिला सहायता 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, यूपी महिला आयोग हेल्पलाइन 18001805220 व जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम 1077 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने चौपाल में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed